पेटलावद भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एकता शिविर मुंबई महाराष्ट्र में मध्यप्रदेश रा से यो दल के स्वयं सेवकों द्वारा मध्य प्रदेश की कला संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की सांस्कृतिक प्रस्तुतियो ने सभी का मन मोहा। मध्य प्रदेश दल का नेतृत्व कर रहे जगदीश गुजराती कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ने बताया कि राष्ट्रीय एकता शिविर में देश के 12 राज्यों के दलों द्वारा भागीदारी की जा रही है औरप्रत्येक राज्य द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपने अपने राज्य की संस्कृति,त्यौहार,लोकपर्व व कला को प्रदर्शित किया जा रहा है इसी कड़ी में शिविर के तीसरे दिवस आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मध्य प्रदेश दल के स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत रा से यो स्वयंसेवक कु. प्रिया,देवांशु,कु.रोशनी, कु.वैशाली,कु.अर्पिता, हरिओम, रविन्द्र, ओर विजेंद्र द्वारा गणेश वंदना "मारा कीर्तन मा रस बरसाओ..व मारा बाल गोविंदा जी.." से की इसके पश्चात,प्रदेश के प्रसिद्ध लोकपर्व गणगौर,संझा ,फ़ाग उत्सव व विश्व प्रसिद्ध जनजातीय भगोरिया नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी मांदल की थाप ने सभागार में उपस्थित सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्वयंसेवकों के द्वारा देश की 75 वे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के फ्रीडम फाइटर रामगढ़ की रानी अवंती बाई का पात्र रा से यो स्वयंसेवक कु.अंजू सूर्यवंशी ने व जननायक टंट्या मामा"इंडियन रॉबिन हुड" का पात्र स्वयंसेवक पंकज मालवीय द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में मध्य प्रदेश के जननायको के योगदान का गौरवशाली इतिहास बताकर मध्य प्रदेश गान के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति, कला, विज्ञान,ऐतिहासिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन किया। उक्त प्रस्तुति श्री कबीर, क्षेत्रीय निदेशक NSS मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, श्री आर के विजय,राज्य NSS अधिकारी, डॉ.प्रकाश गढ़वाल, कार्यक्रम समन्वयक इंदौर,डॉ प्रशांत पौराणिक,कार्यक्रम समन्वयक उज्जैन,श्री राहुल सिंह परिहार, डॉ आर एस मुजाल्दा,जिला संगठक के मार्गदर्शन में प्रस्तुत की गई जिसमें श्री कार्तिकेयन, क्षेत्रीय निदेशक पुणे, श्री अजय कुमार शिंदे युवा अधिकारी श्री सुशील कुमार शिंदे, विशेष कार्य अधिकारी मुंबई विश्वविद्यालय का विशेष सहयोग रहा।
पेटलावद कॉलेज के पंकज मालवी ने NIC मुंबई में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया....
0
मई 31, 2022