मनोज गादिया बने श्री जैन तेरापंथ सभा के अध्यक्ष.... मिल रही बधाईया..



पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा पेटलावद की साधारण सभा की मीटिंग का आयोजन रविवार  रात्रि में तेरापन्थ भवन में किया गया।

 नवीन कार्यकाल सन 2022-24 के लिए अध्यक्ष के रुप में सर्वसम्मति श्री मनोज सागरमलजी गादिया को  मनोनीत किया गया।

 गौरतलब है कि श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के निर्देशानुसार प्रति 2 वर्ष में तेरापंथी सभा के अध्यक्ष का मनोनयन तेरापंथी सभा  के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

इसी तारतम्य में इस वर्ष श्री गादिया का  मनोनयन सम्पन्न हुआ।


इन्होंने  दी शुभकामनाएं

तेरापंथी सभा ,तेरापन्थ युवक परिषद ,तेरापन्थ महिला मंडल ,कन्या मंडल ,किशोर मंडल के पदाधिकारियों सहित समाजजनों ,जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों व इष्ट मित्रो ने बधाइयां प्रेषित करते हुए कार्यकाल की सफलता के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त की है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.