वट सावित्री व्रत, सोमवती अमावस्या ओर शनि जयंती के दुर्लभ संयोग पर भक्तो ने की अपने आराध्य देव की विशेष पूजा अर्चना.... पंडित प्रदीप मिश्रा के उपायों से हो रहे प्रभावित, सनातन धर्म प्रेमियो का शिवालयों पर ओर गहरी हुई आस्था....




पेटलावद से मनोज पुरोहित की रिपोर्ट

पेटलावद । *श्री शिवायः नमस्तुभयम* के जयकारों के साथ इन दिनों शिवालयों में भक्तो की भीड़ अपने आराध्य देव शिव शंकर भोलेनाथ की ना- ना प्रकार से पूजा अर्चना कर रहे है।

कथा का भी कर रहे श्रवण...

उल्लेखनीय है कि इन दिनों पूरे प्रदेश सहित अंचल में श्री महादेव के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का घर-घर आस्था चैनल के माध्यम से श्रवण किया जा रहा है । वही पंडित मिश्रा की कथा में प्रतिदिन महिलाओं एवं पुरुषों तथा भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है , गत दिनों पंडित पंडित मिश्रा की कथा का व्रहद्ध स्तर देपालपुर  ओर रतलाम क्षेत्र में भी आयोजन किया गया था जिसमे भी शामिल होने के लिये नगरवासी बढ़ी संख्या में लोग पहुचे थे।

घर घर हो रहे व्रत और उपाय...

वही पंडित मिश्रा के द्वारा बताए गए उपायों को महिलाओं के द्वारा आजमाकर शिवालयों एवं मंदिरों में दर्शन ,पूजन और का क्रम निरंन्तर बढ़ता जा रहा है, शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाना , ओर पशुपति व्रत प्रत्येक सोमवार को हर सनातन परिवार और घर मे किया जा रहा है।

ओर शिवालयों में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है । इसी से सीहोर वाले महाराज पंडित मिश्रा को इन दिनों प्रवचनों एवं कथाओं का भक्तों के द्वारा रसास्वादन किया जा रहा है।

अदभुत संयोग....

वही आज सोमवार 29 मई  सोमवार को सोमवती अमावस्या एवं शनि जयंती का अद्भुत दुर्लभ संयोग हुआ है विद्वान पंडितों और शास्त्र के ज्ञाताओं के द्वारा इस दुर्लभ संयोग को लगभग 30 वर्ष बाद होना बताया गया है । जिसके चलते भक्तो ने आज मन्दिरो में विशेष पूजा अर्चना कर दान पुण्य भी किया।

वट सावित्री व्रत मनाया...

वही आज भगवान भोलेनाथ का त्यौहार वट सावित्री व्रत भी। महिलाओं के द्वारा किया गया जिसके चलते अलसुबह से ही शिवालयों में महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली महिलाओं के द्वारा भगवान शिव शंकर ,माता पार्वती और श्री गणेश जी सहित शिव परिवार का पूजन अर्चन करते हुए वट वृक्ष की पूजा करते हुए विधि विधान से पूजन अर्चन कर कथा का श्रवण किया गया।

सुख-स्मृद्धि की कामना

    उल्लेखनीय की वट सावित्री व्रत का व्रत पूजन महिलाओं के द्वारा अपने पति की दीर्घायु होने और परिवार में सुख समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है।

लगा भक्तो का तांता....

 इस व्रत  और आज होने वाले दुर्लभ संयोग से पेटलावद के सभी शिवालयों में भक्तों का लंबी कतारें दिखाई दी भक्तों के द्वारा भगवान का पूजन अर्चन आरती करते हुए प्रसादी का वितरण भी किया गया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.