पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद. श्री आई माताजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को कलश यात्रा निकाल कर किया गया। कलश यात्रा श्री आई माताजी मंदिर प्रांगण से सुबह 8 बजे प्रारम्भ हुई जिसमें महिला अपने सर पर कलश रखकर चल रही थी। कलश यात्रा बैंड बाजों के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई इस दौरान यात्रा का अनेको स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा का अनेको संगठनो ओर समाजजनो के द्वारा भी यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के आगे पानी से भरे टैंकर भी चल रहे थे जो रोड पर गर्मी अधिक होने से महिलाओं के पैर ना जले इसलिए रोड को गिला किया जा रहा था, इससे कलश यात्रा लेकर नंगे पैर चल रही महिलाओं को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली। कलश यात्रा के आगे पुरुष नाचते हुए चल रहे थे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः आई माता मंदिर प्रांगण पर पहुंची। यात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा। पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन यज्ञाचार्य पं. नरेंद्र नंदन दवे और यज्ञाचार्य पं. पंकज नंदन दवे के द्वारा गणेश पूजन ,हिमाद्रि स्नान ,पंचांग कर्म, प्रायश्चित कर्म, मंडप प्रवेश, पाठ- जप, जलाधिवास आदि विभिन्न कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि क्षत्रिय सीरवी समाज सकल पंच द्वारा पेटलावद में श्री आई माताजी मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा जा रहा है।


