नगर के प्रथम नागरिक की जनता में नहीं बची साख , जनता को स्टाम्प पर देना पड़ा लिखकर नही बनाऊंगा दुकान मन्दिर बनाने में करूंगा सहयोग.....नालें और कचरा डालने की जगह दुकान बना रहै थे भाजपा के नप अध्य्क्ष कर रहै पार्टि की छवि भी धूमिल....लोगों के जन आक्रोश का करना पड़ा सामना महिलाओं ने स्थापित किया शिवलिंग की पूजा अर्चना भी .......





पेटलावद मनोज पुरोहित /हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद| नगर की जनता की भलाई के लिये चुनी हुई परिषद ओर अध्य्क्ष ने पीछले 05 वर्षो में नगर की जो दुर्गति की है यह बात किसी से छिपि नही ।

वही खुद के आर्थिक  हितों को पूरा करने ओर दुकान  बनाकर व सरकारी काम्प्लेक्स की  छतों को नियम विरुद्ध  लीज देकर  लाखों रुपए का खेल करने वाली परिषद के अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा  की दुकानें बनवाकर मोटी कमाई की लालसा अभी पुरी नही हुई है जिसके चलते  नगर में कोई भी जगह जो खाली पड़ी हो उस पर दुकान बनाने की जुगाड़ लगाते रहते है।

जनता का फूटा गुस्सा....

लेकिन रविवार को अध्य्क्ष को नगर के वार्ड  06 में साई मन्दिर के पास  जहां वार्डवासि कूडा  कचरा फेकते थे कि जगह पर दुकान बनाने की तैयारी करने से नागरिको के आक्रोश  का सामना करना पडा यहां तक कि जनता ने सीएमओ ओर अध्य्क्ष को उक्त स्थान पर दुकान नही बनाने के लिए स्टाम्प पर करार लिख कर देने को मजबूर होना पड़ा।

ये है पूरा मामला...

  नगर के वार्ड क्रमांक06 भगतसिह मार्ग में  साईं मंदिर के पास एक खाली जगह पड़ी हुई है जहां पर पूरे वार्ड के निवासियों के द्वारा कूड़ा कचरा एकत्रित करके डाला जाता था।और  नगर परिषद के द्वारा यही कूड़ा कचरा वाहन में  भरा जाता था। और इसी के नीचे से पाइप लाइन और ड्रेनेज के माध्यम से नाला बना हुआ है जिसमें की गंदगी और नाले का पानी निकासी होता है।

नाले  के ऊपर बन रही थीं दुकान...

 इस स्थान पर नगर परिषद के कर्मचारी रविवार  सुबह पहुंचे और वहां पर लगे हुए इलेक्ट्रिक पोल को हटाते हुए निर्माण कार्य  दुकान निर्माण कार्य किए जाने का प्रयास करने लगे दुकान बनती देख पूरे क्षेत्र के लोग एकत्रित हो गए और जन आक्रोश करते हुए इस पूरे मामले का विरोध करने लगे ।

खूब सुनाई   खरी-खोटी...

 एकत्रित भीड़ में पूर्व पार्षद सुरेंद्र कुमार भंडारी ,चंद्रशेखर राठौर ,हरीश राठौड़ ,विक्रम चावड़ा, महेश गांधी, अजय जैन, नीरज मुलेवा,चंदन  एस भण्डारी, सहित सेकड़ो की तादात में भीड़ ने    एकत्रित होकर नगर परिषद के पिछले 5 साल के कामकाज को लेकर अध्यक्ष और सीएमओ को खूब खरी-खोटी सुनाई साथ ही इस स्थान पर दुकानें बनाने का विरोध किया ।विरोध इतना बढ़ गया कि चारों तरफ भीड़  इकट्ठी हो गई और मुख्य मार्ग के  दोनों तरफ से ट्रैफिक जाम हो गया वहीं भारी पुलिस बल भी पूरे क्षेत्र में तैनात हो गई।

मन्दिर बनाने के लिए हुए स्टाम्प पर करार...

वहीं वार्ड की  कुछ महिलाओं के द्वारा इसी स्थान पर दुकान की बजाय भगवान का मंदिर बनाने की मांग रख दी। साथ ही  लोगों का विरोध देखते हुए मौखिक रूप से जरूर अध्यक्ष सीएमओ ने इस स्थान पर दुकान नहीं बनाने और मंदिर बनाने के लिए हामी भर दी लेकिन लोगों को जब अध्यक्ष सीएमओ पर विश्वास नहीं हुआ तो अध्यक्ष और सीएमओ ने ₹500 के स्टांप पर सशर्त आम जनता को यह लिख कर दिया है कि इस स्थान पर मंदिर बनाया जाएगा और दुकान नहीं बनाया जाएगी साथ ही यदि मंदिर बनाने के लिए वार्ड वासी यदि ट्रस्ट का गठन करते हैं तो उसमें  भी नगर परिषद पूरा सहयोग करेगी।

कर दिया शिवलिंग स्थापित...

विवाद के दौरान  वार्ड की महिलाओं और पार्षद मंगला राठौर ओर पति शंकरलाल राठौड़ के द्वारा उक्त स्थान के पास में भगवान शिव जी की  शिवलिंग की लाकर रख दिया जिस पर विधि विधान से उसी समय वार्ड की  महिलाओं के द्वारा पूजा पाठ भी शुरू कर दी गई और दुकान बनाने की जगह वहां पर मंदिर बनाने की नीव रखि गई।

जनता के बीच साख खत्म हुई प्रथम नागरिक की ,नही रहा भरोसा...

 इस तरह से आम जनता के विरोध के बाद नगर परिषद को पीछे हटना पड़ा और जहां दुकान बनने के सपने अध्य्क्ष देख रहे थे  वहां मंदिर बनाने के प्रस्ताव के साथ ही ₹500 के स्टांप पर लिखित में देना पड़ा।जो अपने आप मे बड़ी बात है क्योंकि जनप्रतिनिधियों की सार्वजनिक रूप से कही बात का बड़ा प्रभाव होता है लेकिन पेटलावद के प्रथम नागरिक की जनता के बीच इतनी भी साख नही की वे मौखिक रूप से जनता को आस्वाशन भी दे सके।

पार्टी कि छवि हो रही धूमिल....

इस घटना से भाजपा को अपने इस निर्वाचित अध्यक्ष के कामकाज को लेकर सोचना चाहिए कि जनता का आक्रोश नगर परिषद के अध्यक्ष और निर्वाचित संस्था के प्रति कितना गहरा है कि आज सार्वजनिक रूप से जनता के विरोध के साथ ही साथ अध्यक्ष और सीएमओ को जनता के सामने लिखित में ₹500 का स्टांप देकर अपनी बात मनवाने पड़ी अन्यथा लोग इनकी मौखिक जुबानी बात को मानने से भी कतरा रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्वाचित अध्यक्ष की कितनी साथ नगर में बची हुई है कि आम जनता आज उनकी कई हुई बात पर विश्वास करने के लिए भी तैयार नहीं है। इसका पूरा असर आने वाले समय में भाजपा की छवि पर जरूर पड़ता दिखाई दे रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.