संजय चानोदिया बने रोटरी क्लब न्यू के अध्यक्ष नीलेश मेहता बने सचिव....नवीन कार्यकरिणी का हुआ गठन, मिल रही बधाईयां....कई पदों की शोभा बड़ा रहे चानोदीया बने युवाओं के आइकान....

 




पेटलावद |नगर के  सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में अग्रणी संजय चानोदीया को रोटरी क्लब न्यू  का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है वही निलेश मेहता को सचिव पद से नवाजा गया है ।

*बेठक में हुआ निर्णय*

रोटरी क्लब न्यू  पेटलावद के सदस्य एवं कार्यकारिणी की  शनिवार को  बैठक आयोजित की गई जिसमें रोटरी क्लब  न्यू के अध्यक्ष के पद पर नगर के कपड़ा व्यवसाई एवं विभिन्न धार्मिक कार्यों में अग्रणी तथा समग्र जैन समाज के अध्यक्ष संजय चानोदीया को रोटरी क्लब न्यू का अध्यक्ष  फाउंडर क्लब ट्रेनर  अध्यक्ष व वरिष्ठ सदस्य  राहुल मुथा  की अनुशंसा पर  मनोनीत  किया गया ।

*युवाओं के आइकॉन बने चानोदीया*

उल्लेखनीय है कि  संजय चानोदीया  को इसी वर्ष समग्र जैन समाज का अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया है । जेन मैत्री ग्रुप, नवयुक मण्डल ओर कई सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में श्री चानोदीया महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर युवाओं के आइकॉन के रूप में पहचान बना चुके है।

*ये भी हुए विभिन्न पदों पर मनोनीत*

वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप अनूप मेहता,  रविमेहता,संजय बरबेटा, पदम् मेहता,मनीष चानोदिया, अरुण मेहता, आभाष सोलंकी, अल्पित गांधी,आनन्द सुराणा,आकाश सोलंकी,संजय मेहता, रोहित कटकानी, पंकज सोनी, अजय सोनी आदि का क्लब के  विभिन्न पदों पर  मनोनयन किया गया।

*मिल रही बधाइयां*

 रोटी क्लब न्यू की नवीन कार्यकारिणी और अध्यक्ष सचिव के मनोनयन पर नगर वासियों के द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.