पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद ---कहते हैं कि मेहनत वह लगन से काम करने पर परिणाम अवश्य निकलते हैं यह कर दिखाया है एक सरकारी शिक्षक श्री रमेश चंद्र गहलोत जो की मूल रूप से पेटलावद के रहने वाले हैं और वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय खेरखुटा जिला रतलाम मैं पदस्थ होकर बच्चों के साथ जुलाई माह से ही नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा है तो बच्चों को तैयारी करवाते हैं और इनकी इस मेहनत और लगन के कारण इनके शासकीय विद्यालय से इस वर्ष 4 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय मैं चयन हुआ है इसके साथ ही इनके मेहनत के परिणाम स्वरूप गत वर्षो में लगभग 30 बच्चे अब तक इस शासकीय प्राथमिक विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय एवं विशिष्ट विद्यालय में चयनित हो चुके हैं श्री गहलोत बताते हैं कि जुलाई माह से ही इन बच्चों को इस परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है और प्रति वर्ष हमारे विद्यालय से बच्चे चयनित होते चले जा रहे हैं श्री गहलोत जोकि एक मोटीवेटर कहानीकार एवं पर्यावरण प्रेमी होते हुए इन्होंने प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा काम किया है इन्होंने अपने विद्यालय एवं गांव में लगभग 200 पेड़ ट्री गार्ड सहित लगाएं है इनकी सफलता पर पेटलावद में उनके मित्र मंडल श्री मोहन सोलंकी श्री गोपाल जी चौधरी श्री मांगीलाल जी मुलेवा श्री बंटी पडियार श्री बाबू भाई काग एवं समस्त सिरवी बंधुओं ने इन्हें हार्दिक बधाई दी है

