निजी स्कूल के वाहनों की लापरवाहियों की लगातार शिकायत प्रशाशन को मिल रही थी। उल्लेखनीय है कुछ दिन पूर्व ही सारँगी के बाछिखेड़ा क्षेत्र में क्षेत्र की निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त ही गयी थी



पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

 पेटलावद। निजी स्कूल के वाहनों की लापरवाहियों की लगातार शिकायत प्रशाशन को मिल रही थी।  उल्लेखनीय है कुछ  दिन पूर्व ही सारँगी के बाछिखेड़ा क्षेत्र में  क्षेत्र की निजी स्कूल  की बस दुर्घटनाग्रस्त ही गयी थी ।

इन सब मुद्दों को नवागत एसडीएम अनिल कुमार राठौर ने गम्भीरता से लेते हुए बुधवार को जनपद पंचायत पेटलावद सभाकक्ष में  निजि स्कूल संचालकों की ओर प्रशाशन के अधिकारियों की बैठक आयोजित की । उक्त  बेठक में  झाबुआ आरटीओ,   एसडीओपी सुश्री सोनू डावर ,  पेटलावद के समस्त निजी स्कूल संचालकों  थाना प्रभारी राजू बघेल,  सूबेदार, बीआरसी, आदि उपस्थित थे ।

 बैठक में सभी स्कूल संचालकों से उनके द्वरा सन्चालित की जारही बसों की जानकारी मांगी और यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश जारी किए।निजी  संचालकों को स्कूल वाहन के  रजिस्ट्रेशन ,बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र, स्कूल वाहन में सीसीटीवी कैमरा, ड्राइवर ,क्लीनर एवं कंडक्टर का कैरेक्टर सर्टिफिकेट, वाहन में स्पीड वॉर्नर तथा ड्राइवर , क्लीनर एवं कंडक्टर की वर्दी एवं नेमप्लेट होना अनिवार्य किया गया।  इन नियमो का सख्ती से पालन करने के भी निर्देश एसडीएम राठौर ने दिए।


 साथ ही नशा मुक्ति अभियान हेतु छात्रों को जागृत करने एवं 18 वर्ष के आयु विद्यार्थियों को वोटर आईडी लिस्ट में नाम जुड़वाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.