बगीचा ना सही ,नन्ही सी बगिया नगरवासियों को सुकून देने को हो रही तैयार....प्रकृति प्रेमी एसडीएम राठौर कर रहे बगीचे को रिडेवलप...जल्द मिलेगा जनता को सुकून....एसडीएम पंचौली ओर गेमावत के कार्यो को आगे बढ़ा रहे एसडीम राठौर....तीन बार सीएम कर चुके है घोषणा न जाने होगी कब पूरी.....

 




पेटलावद से हरिश राठौड़/  मनोज पुरोहित की रिपोर्ट

पेटलावद । नगर वासियों का काफी वर्षों पुराना एक सपना रहा है कि नगर में बच्चों के मनोरंजन और टहलने के लिए ,व सुकून के कुछ पल  बिताने के लिए एक सर्व सुविधा युक्त बगीचा हो।  

लगातार हुए प्रयास, उठी है मांगे....

इस मांग को लेकर पिछले कई वर्षों से पेटलावद नगर वासियों ,गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों जनप्रतिनिधियो ओर सामाजिक संस्थाओं  ने लगातार कई प्रयास किए।  लगभग 4 से 5 बार अस्त्तिव में आई   परिषदों में भी बगीचा बनाने के  प्रस्तावों को लेकर कई जनप्रतिनिधियों ने चुनाव जीते और वादे करने के बाद  ओर बगीचे के नाम पर वोट मांगकर ,सरकार  सत्ता और   नगर परिषद के जनप्रतिनिधि  बनने के बाद इस बगीचे की मांग को पूरा नहीं कर पाए।

मोटाभाई के करप्शन की से उजड़ गया बनने से पहले बगीचा....

 कुछ वर्षों पूर्व नगर के  पुराने सिविल अस्पताल  के पीछे ओर पोस्ट ऑफिस के सामने एक बगीचा निर्मित हुआ था जो  उस समय के  जनप्रतिनिधियों  विशेष रूप से मोटाभाई एन्ड कम्पनी की लालच और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया । 

सीएम की घोषणा नप कब  करेगी पूरी...

 गत दिनों नगर परिषद के चुनावों में पेटलावद में आम सभा को संबोधित करने आए सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा तीसरी बार खुले मंच से नगर में सर्व सुविधा युक्त बगीचा बनाए जाने की घोषणा की अब यह घोषणा कब पूरी होती है और वर्तमान में नवनिर्वाचित नगर परिषद इस  क्षेत्र में कितनी सफल होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा ।

छोटी से बगीया पर  लुभाति  है मन

लेकिन पेटलावद में तहसील कार्यालय के सामने जनपद पंचायत की और राजस्व की भूमि पर अधिकारियों और कर्मचारियों के लगातार प्रयासों के बाद एक छोटा सा बगीचा( नन्ही बगिया) जरूर अस्तित्व में आई है।  


एसडीएम पंचौली ओर गेमावत..ने कि थी शूरुआत....

वर्ष 2016 में तत्कालीन  एसडीएम ओर आईएएस हर्षल पंचोली के प्रयासों के बाद यह बगीचा निर्मित होकर बच्चों और आम जनता के लिए कुछ समय तक  मनोरंजन का केंद्र रहा है और समय-समय पर पेटलावद क्षेत्र में पदस्थ रहे एसडीएम के  द्वारा इस बगीचे को निर्मित और डिवेलप करने के  कार्य आगे बढ़ाया है एसडीएम हर्षल   पंचोली के द्वारा किए गए कार्यों को एसडीएम ओर आईएएस शिशिर गेमावत  के द्वारा भी कुछ हद तक  आगे बढ़ाया गया था।  लेकिन अनदेखी और देखभाल के अभाव में बगीचा  उजाड़ सा हो गया था।

नवागत एसडीएम राठोर कर रहे बेहतरीन  प्रयास..

 अब नवागत एसडीएम ओर आईएएस  अनिल कुमार राठौर  जो कि स्वभाव से ही  प्रकृति प्रेमी है और पर्यावरण के क्षेत्र में कुछ विशेष कार्य करने की इच्छा रखते हैं के द्वारा तहसील कार्यालय के सामने बने हुए इस बगीचे को फिर से निर्मित और डिवेलप करने का बीड़ा उठाया है । एसडीएम राठौर के नेतृत्व में तहसील कार्यालय के सामने बगीचे में लगातार मिट्टी भराव का काम करने के बाद पाइप लाइन डालकर पानी निकासी का कार्य किया गया है और अब जल्द ही इस बगीचे को फिर से हरा-भरा करने का और आम जनता के लिए एक बगीचा बनाने का संकल्प लेकर एसडीएम  अनिल कुमार राठौर  और उनकी टीम लगातार कार्य कर रही है।

जल्द मिलेगा सुंदर बगीचा

वेसे भी  पेटलावद नगर वासियों को नवागत एसडीएम अनिल कुमार राठौर से काफी उम्मीदें हैं और लगता है कि बहुत जल्द नगर वासियों को एक स्वच्छ, सुंदर और सुविधा पूर्ण बगीचा मिलने की आस दिखाई दे रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.