पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
धरना प्रदर्शन मे बैठे किसान ऊंकार गामड,केशुराम सीनम ने बताया कि हम 10 वर्षों से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।पिछले वर्ष भी हमने धरना प्रदर्शन किया था।अधिकारीयो द्वारा दो माह मे निराकरण का आश्वासन मिला था।लेकिन एक वर्ष मे हमारी कोई सुनवाई नही हुई।ऐसे मे जब तक हमारी न्याय नही होगा हम नहर का पानी नही बहने देंगे।साथ ही हम अब जल सत्याग्रह का रास्ता अपनाएंगे।डुब प्रभावित के बच्चो का भविष्य अधर मे लटका है।

