निमंत्रण के दौर में महिलाओं ने भी आगे आ कर पीले चावल घर घर रख कर निवेदन यात्रा निकाली।..... सभी समाज व संगठनों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की।.... यज्ञ शाला बन कर तैयार व भव्य कलश यात्रा की रूपरेखा तैयार।....

 




 *पेटलावद* ।श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम गुरूद्वारा पर दिनांक 28 नवंबर से 6 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली श्री मद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर उत्साह चरम पर है। जहां एक ओर समिति के पुरूष सदस्य सामूहिक रूप से समाज व संगठनों को निमंत्रण दे रहे है तो वहीं दूसरी और महिला मंडल भी पीछे नहीं है उन्होंने भी नगर में घर घर पहुंच कर निवेदन यात्रा निकाल कर पीले चावल रख कर निमंत्रण देना प्रारंभ किया है। 

पीले चावल रख कर दिया निमंत्रण...

आज रविवार को महिलाए मंडल ने एकत्रीत हो कर नगर के अधिकांश घरों तक पहुंच कर महिलाओं को कलश यात्रा व श्री मद् भागवत सप्ताह के धार्मिक आयोजन का लाभ लेने के लिए निवेदन किया और आमंत्रण के रूप में पीले चावल रख कर निमंत्रण दिया। 

 सर्व समाज को आयोजन से जोड रहे।...

वहीं पुरूष मंडल ने सर्व ब्राम्हण समाज अध्यक्ष विनोद पुरोहित,महिला मंडल अध्यक्ष रश्मि दवे और युवा मंडल अध्यक्ष चेतन दवे, सचिव महेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष जीवन भट्ट, मनोज जानी आदि सदस्यों को निमंत्रण दे कर संपूर्ण समाज को आमंत्रीत किया।

वहीं राजगौर ब्राम्हण समाज में पहुंच कर वहां उपस्थित समाज जन रामलाल पुरोहित, नंदलाल पुरोहित, मनोज पुरोहित, गोपाल पुरोहित, महेश पुरोहित, देवराज पुरोहित,राजेश पुरोहित, दीपक पुरोहित, पंकज पुरोहित, केशव पुरोहित, हरिश पुरोहित और पिंटु पुरोहित आदि उपस्थित रहे।  

इसके साथ ही अम्बिका मित्र मंडल को भी सामूहिक रूप से आमंत्रण दिया गया। वहीं श्री बजरंग रामायण मंडल को भी सामूहिक निमंत्रण दिया गया। 

इसके साथ भाजपा के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, पूर्व राज्य मंत्री निर्मला भूरिया, जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेडी, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी व भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को स्थानीय रेस्ट हाउस पर निमंत्रण दिया गया। 

इस मौके पर आश्रम प्रभारी अरविंद गोपाल भट्ट, कोषाध्यक्ष मनीष सोनी, वेंकट त्रिवेदी, सचिन धूरिया, रचित गादिया, चेतन दवे,मनमीत शुक्ला, वीरेंद्र भट्ट, हेमांग राज भट्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

तैयारियां जोर शोर से चल रही।

वहीं कलश यात्रा व श्री मद् भागवत की तैयारियों को लेकर गुरूद्वारा मंदिर पर साफ सफाई व यज्ञ कुंड निर्माण का कार्य प्रगती पर है। कलश यात्रा की रूपरेखा समिति के सदस्यों के द्वारा तैयार की जा रही है। कलश यात्रा को भव्य बनाने के लिए नगर के हर वर्ग से सहयोग लिया जा रहा है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.