भाजपा जिलाध्यक्ष बनते ही क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील जनजाति गौरव यात्रा की कामकाजी बैठक से की कार्य की शुरआत

 



स्थानीय बावड़ी मंदिर थांदला पर क्रांति सूर्य जनजाति गौरव यात्रा के पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी मंचासिन अतिथियों ने सर्वप्रथम टंट्या मामा भील, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक शुरू की l भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया ने जनजाति गौरव पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि हम भिलवंशज टंट्या मामा के जीवन से प्रेरणा ले कर देश के टुकड़े करने वाली गैंग और देश विरोधी ताकतों को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए टंट्या मामा जनजाति गौरव यात्रा के साथ साथ अनेकों जनजाति क्रांतिविरो की यशगाथा प्रत्येक घर परिवार तक पहुंचे और शासन के जनकल्याणकारी कार्यों पर भी प्रकाश डाला l वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री लक्ष्मन सिंह नायक द्वारा जनजाति गौरव यात्रा को प्रदेश में ऐतिहासिक यात्रा बनाने की बात कर प्रत्येक क्षेत्रवासी से आग्रह किया साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाए भी दी l बैठक के स्वागत भाषण एवं प्रस्तवना के लिए प्रभारी संजय भाबर द्वारा जनजाति गौरव यात्रा के तय रूट को बताया गया जिनमे कुल 128 पंचायत जो 6 मण्डल द्वारा खवासा से प्रारंभ होकर सागवा, थांदला, उदयगढ़, अगराल ओर मेघनगर में विशाल सभा का अयोजन दिनांक 26 नवम्बर को होगा साथ ही सभी मोर्चों के पदाधिकारियों से आग्रह करते हुए यात्रा को सफल करने की अपील की एवं जानकारी दी l वही प्रभारी श्री श्यामा ताहेड द्वारा क्रांतिसूर्य टंट्या मामा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए हम सभी को भी समाज परिवर्तन में अपनी भूमिका मामा भील जेसी होनी चाहिए बताया और सभी से यात्रा को अधिक से अधिक प्रभावशाली बनाने की अपील की l

कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री श्री सोमसिंह सोलंकी ने भी यात्रा को लेकर संबोधित किया श्री जालम डामोर, श्री हुमजी चरपोटा, श्री दिलीप कटारा, अजजा जिलाध्यक्ष श्री अजमेर सिंह भूरिया, जिला महामंत्री श्री कृष्ण पाल सिंह, मण्डल अध्यक्ष श्री सचिन प्रजापति, श्री सेवा डामोर, श्री ज्ञानी भाबर, श्री कमलेश डामोर , जनपद अध्यक्ष श्री मती पुनि डामोर, जिला उपाध्यक्ष श्री मती सुनीता पंवार, श्री सुनील पणदा, श्री पंकज राठौर, श्री अनिल भंसाली,श्री नरसिंह भाबर, श्री राजेश चरपोटा, श्री रादू डामोर, श्री मन्नू डामोर, श्री रसूल भूरिया, श्री रमसू भूरिया, श्री मसुल निनामा, श्री बंटी अम्लियार, श्री मुकेश मालीवाड , श्री पवन भरपोड़ा, श्री यशवंत बामनिया, श्री सुरेश बिलवाल, श्री राकेश निनामा, श्री अर्जुन मैडा, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री मन्नू डामोर श्री राजेश वसुनिया, श्री बंटी डामोर, श्री सोमेश भूरिया, श्री बालू खड़िया, श्री मती शारदा बालू चरपोटा, श्री मती कांता अर्जुन मैडा, श्री मती आरती सिसोदिया, श्री मती ककुड़ी बेन, श्री अनिल भूरिया, श्री अनिल सोलंकी, श्री सुकराम दहमा, श्री मुकेश प्रजापत, श्री दीपक राठौर, श्री भावेश भानपुरिया, श्री रोहित बैरागी श्री मती सुनीता भूरिया, सुश्री पिंकी पाठक, श्री मती भूमिका आशीष सोनी, श्री जंगलसिंह डामोर, श्री किंगा डामोर श्री रूपसिंह खराड़ी, श्री कैलाश निनामा, श्री मुकेश बामनिया, श्री सूरज आयडिया, श्री सोहन डामोर, श्री पप्पू वसुनिया, श्री खूसाल सिंगाड़, श्री भारत कटारा, श्री पांगला चारेल, श्री दलसुका वसुनिया, श्री मोहन गणावा, श्री मांगू डामोर, श्री प्रवीण बहुगुणा, श्री दुर्गेश मुनिया,श्री आशुतोष राठौर, श्री पप्पू कटारा सहित अन्य सभी कार्यकर्ता उपयात्रा प्रभारी , मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे जो जनजाति गौरव यात्रा के लिए कटिबद्ध हो कर तैयारी करने एकत्रित हुए साथ ही 4 दिसंबर को इंदौर जनजाति गौरव यात्रा के समापन पर भी सभी कार्यकर्ता को पहुंचने हेतु निर्देशित किया l

बैठक का संचालन कर रहे थांदला मण्डल अध्यक्ष श्री समर्थ उपाध्याय ने उक्त बैठक को महत्वपूर्ण बैठक बताते हुए चुनावी शंख को एक जुट हो कर फूकने की बात भी कही वही आभार मेघनगर मण्डल अध्यक्ष श्री सचिन प्रजापत ने माना l


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.