सिचाई करते हुए किसान की हुई मौत....कपकपाती ठंड में कर रहा था अन्नदाता पियत.....

 

पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

पेटलावद। इन दिनो ठण्ड का मौसम चल रहा है और तापमान का पारा अत्यधिक मात्रा में कम है। कपकपाती   ठंड से  बचने के लिये   आमजन तरह तरह के जतन कर रहे है । लेकिन अन्नदाता किसान  पूरी रात  अपनी फसलों को बचाने और पियत करने में लगा रहता है । लेकिन  किसानों को  इस सेवाभाव का कभी कभी बड़ा मोल अपनी जान से हाथ धोकर चुकाना पड़ता है ।


ठंड से हुयी मोत

सोमवार रात्रि में अत्यधिक ठंड से एक गरीब किसान की मृत्यु होने की सूचना मिली है ।


ये है मामला.....

प्राप्त जानकारी के अनुसार समपिस्थ ग्राम ठीकरियापाड़ा  के रहने वाले किसान  भेरा पिता पुजा गरवाल उम्र 65 वर्ष के लगभग होकर इनकी अज्ञात कारण से मृत्यु हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों  के अनुसार  किसान रात में अपने खेत मे सिचाई कर रहा था और अत्यधिक ठंड के चलते किसान की खेत मे ही मौत हो गयी और उसके पैर भी कीचड़ में फसे हुए पाए गए है ।

जबकि प्रशासन का कहना है कि   लाश परिजनों को उनके मकान । के पास में  मिली  है ।

लाश पूरी तरह से कीचड़ में सनी है....

  मृतक की लाश ओर कपड़े पूरी तरह से कीचड़ से सने हुए थे । जिसे देखकर प्राथमिक रूप से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतक ने रात को खेत मे सिचाई की है और उसके कपड़ो पर कीचड़ लगा है   ओर अत्यधिक ठंड के चलते किसान की मृत्यु हो गई।

पुलिस और पटवारी  पहुँचे मौके पर....

 मंगलवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही पेटलावद थाना  स्टॉफ, 100 डायल दलबल सहित ओर राजस्व विभाग के पटवारी ईश्वरलाल पाटीदार आदि तत्काल मोके पर  पहुँचे ओर जांच पड़ताल करते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से शव  पंचनामा बनाया । ओर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए लाश को पीएम के लिये अस्पताल भिजवाया गया । चिकित्सको के द्वारा  मृतक का पीएम किया  गया । 

कयास लग रहे....

शुरुआति तोर पर लाश कि हालात देखकर आमजन सहज अंदाजा लगा रहे है कि किसान  भेरा गरवाल की  अत्यधिक ठंड से रक्तचाप रुकने से मृत्यु होना प्रतीत हो रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.