भगोरिया में आमजन के लिए ढोल मांदल की व्यवस्था कर रहे विधायक...

 


भगोरिया में आमजन के लिए ढोल मांदल की व्यवस्था कर रहे विधायक। 

पेटलावद। 

भगोरिया का उत्साह बढता ही जा रहा है। चारों और हर किसी के मन उत्साहीत है और पर्व को मनाने के लिए उत्साह के साथ तैयार हो कर बाजारों में जा रहे है। हम सभी को मिलकर हमारी प्राचीनतम परपंरा का निर्वहन करना है और इसे शुद्व रूप में मनाना है। उक्त बात क्षेत्रीय विधायक वालसिंह मैडा ने गुरूवार को पारा के भगोरिया हाट बाजार में कहीं। वे यहां अपने साथियों के साथ भगोरिया में शामिल हुए और उन्हें आमजन के लिए अपनी ओर से ढोल मादल व अन्य व्यवस्थाएं भी जुटाई तथा सभी को उत्साह पूर्वक मिलकर भगोरिया की बधाई भी दी। और सभी का स्वागत भी किया। विधायक प्रतिनिधि आशीष मुथा ने बताया कि विधायक वालसिंह मैडा के द्वारा भगोरिया हाट में शामिल हो कर स्वयं के व्यय से आमजन के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है और किसी को किसी प्रकार की परेशानी न हो यह प्रयास किय जा रहे है। 

भगोरिया में शामिल हो कर ढोल बजाते हुए विधायक कार्यकर्ताओं के साथ बाजार में घूमे व सभी से मिले। भगोरिया का उत्साह देख कर विधायक भी प्रसन्न हुए। 

विधायक के साथ झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका,जिला पंचायत सदस्य विक्रम मैडा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रूपसिंह डामोर, विधानसभा युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश मैडा, युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रमेश मोहनीया,दिलीप बामनिया, प्रकाश भाई, विनय भाबर आदि उपस्थित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.