News हरिश राठौड़
पेटलावद।गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम अनिल राठौड के द्वारा बुधवार को स्थानीय जनपद सभाकक्ष में एक बैठक का आयोजन रखा गया। जिसमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें सभी विभागों के प्रतिनिधि,जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस बार गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सबसे पहले स्थान को लेकर चर्चा की गई। इस बार उत्कृष्ट मैदान पर सीएम राइज स्कूल में निर्माण कार्य चलने की वजह से मुख्य समारोह के लिए स्थान चयन को लेकर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से किसी निजी गार्डन,कालेज परिसर या उत्कृष्ट विद्यालय का आगे का मैदान चयन करने पर सहमति बनी।
इसके साथ ही आयोजन की पूरी रूपरेखा विगत वर्षो के अनुसार ही रखी गई है। जिसमें सुबह प्रभात फेरी से लेकर मुख्य आयोजन स्थल पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श हुआ और आवश्यक बदलाव को लेकर चर्चा की गई।
मुख्य आयोजन के पूर्व नगर परिषद में सभी अतिथि और स्कूली बच्चे एकत्रित होंगे वहां पर नगर परिषद अध्यक्ष ललीता योगेश गामड के द्वारा ध्वज फहराया जाएगा। इसके पश्चात नगर परिषद में ही स्कूली बच्चों को मिठाई वितरीत कर आयोजन स्थल पर लाया जाएगा। जहां मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज फहराया जाएगा।
प्रतिभाओं का सम्मान करने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियां ही दी जा सकती है। इसके साथ ही हर स्कूल की एक ही प्रस्तुति दी जाएगी और प्रस्तुति का समय मात्र 4 मिनिट का रहेगा। इसके साथ ही आयोजन स्थल ही हर व्यवस्था की जवाबदारी अलग अलग विभागों के सुपुर्द कि गई। आयोजन स्थल पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वज फहराया जाएगा और शांति के प्रतिक सफेद कबूतर और तीन रंगों के गुब्बारे हवा में छोडे जाएगें। बैठक में जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, जनपद सीईओ राजेश दिक्षीत,हेमंत भट्ट, कृष्णपालसिंह गंगाखेडी, आजाद गुगलिया,जितेंद्र मेहता सहित सभी विभागों के प्रमुख,जनप्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित रहे।

