News@ हरिश राठोड
*पेटलावद।* बेमौसम बारिश किसानों के लिए बनी आफत की बारिश इस बैमोसम बारिश से गेहूॅ की फसल जिसमें बालियां आ चुकी है। उसे नुकसान हुआ। क्योंकि बारिश के कारण गेहूॅ की फसल बडी होने के कारण एक ओर झुकने लगी है और दूसरी और सब्जीयों और टमाटर को यह बैमौसम बारिश खराब कर रही है। जिससे सब्जियों और टमाटर का उत्पादन प्रभावीत होगा। जिस कारण से इनके भाव भी आसमान को झूने लगेगे।
पेटलावद क्षेत्र में मंगलवार -बुधवार की रात्रि में हुई तेज बारिश और हवाओं के कारण गेहूॅ की फसल पर सर्वाधिक विपरीत प्रभाव पडा है। तेज हवा चलने के कारण गेहूॅ की फसल बुरी तरह से प्रभावीत हुई है। जिस कारण से गेहूॅ के पौधे पर बालियां आने से अधिक वजन होने के कारण एक और झूक गये है। जो की उत्पादन को प्रभावीत करेगे। जिस कारण से किसानों को गेहूॅ की फसल में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। किसानों ने इस बैमौसम बारिश को फसलों के लिए नुकसानदायक बताया है। किसानों का कहना है कि सरकार को फसलों का वास्तविक सर्वे करवा कर किसानों को हो रहे नुकसान की भरपाई करना चाहिए।
*सब्जीयों और फलों की खेती भी प्रभावीत।*
इसके साथ ही कई किसानों ने तरबूज की फसल बोने के भी तैयारियां कर ली है। किंतु इस बारिश से उस फसल पर भी विपरीत प्रभाव पडने लगा है।
किसानों का कहना है कि यह बारिश फसल में पानी की पूर्ती तो कर देती है पर तेज हवाओं और तेजी के कारण बारिश होने से गेहूॅ व अन्य बढ रही फसलों को नुकसान भी पहुंचाती है। जिसका खामीयाजा किसानों को भुगतना पडता है।
टमाटर व सब्जियों पर भी इस बारिश का विपरीत प्रभाव देखा जा रहा है। इस बारिश के कारण सब्जियों और टमाटर का उत्पादन प्रभावीत होगा। जिस कारण से बाजार में इनके भाव भी बढेगे।
*ईट भट्टे भी प्रभावीत हुए।*
बैमौसम बारिश ने फसलों के साथ साथ ईट भट्टा व्यवसायी पर भी विपरीत प्रभाव डाला है। इस समय कई कुम्हार नये भट्टे तैयार कर रहे है। बारिश के कारण उन ईट भट्टों पर भी नुकसान हुआ है।
*बीमारियां भी बढी।*
मौसम परिवर्तन और बारिश के कारण आमजन जीवन भी प्रभावीत हुआ है। तेज हवाओं और बारिश के कारण मौसम और अधिक सर्द हुआ और छोटे बच्चों और वृद्वजनों में बीमारीयों का प्रकोप भी बढा है। इस मौसम में डाक्टरों के अनुसार विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। इस बारिश में भीगना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए मौसम से बचने के प्रयास किये जाए और गर्म कपडों का प्रयोग करने की डाक्टरों द्वारा सलाह दी जा रही है।

