पेटलावद आबकारी विभाग ने आगामी आज देर शाम को अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु नवागत कलेक्टर नेहा मीना और इंदौर संभाग के आबकारी संभागीय उडनदस्ता उपायुक्त मुकेश नेमा के द्वारा सतत कार्यवाही के लिए दिये गये निर्देश के बाद जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के निर्देशन में जगह जगह आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही का दौर जारी है। देर शाम मुखबिर द्वारा दी गई सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार ( MP 13 TA 7077) जो ग्राम भेसोला से सारंगी की तरफ आ रही है। जिसमे अवैध शराब रखी हुई है। इसके बाद आबकारी टीम द्वारा ग्राम उंडवा (कसारबर्डी) में सामने से आती हुई कार को रोकने का प्रयास किया गया, तभी ड्राइवर ने गाड़ी तेजी से कच्चे रोड की तरफ मोड़ दी और गाड़ी छोड़कर भाग गया। टीम में कार की तलाशी ली तो कार में कुल 40 पेटी पॉवर 10000 सुपर स्ट्रांग बियर (कुल- 480.0 बल्क लीटर) बरामद हुई। आबकारी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क),34(2), 36 एवं 46 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जब्त अवैध शराब के अनुमानित कीमत 1 लाख 15 हजार 200 रुपए बताई जा रही है। वहीं जब्त कर की अनुमानित कीमत 8 लाख 50 हजार रुपये है ।
इस कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी, आबकारी उपनिरीक्षक अकलेश सोलंकी, उपनिरीक्षक रमेश सिसोदिया, योगेश दामा, विकास वर्मा, आबकारी स्टाफ कुसुम डामोर, लालचंद गेहलोत, कुँवर सिंह डावर के साथ नीलम मकवाना की सराहनीय भूमिका रही। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

