इनर व्हील क्लब के नए सत्र की कार्यकारिणी का हुआ गठन

 


News@हरिश राठौड़

पेटलावद-  रोटरी इंटरनेशनल की सहयोगी संस्था इनर व्हील क्लब राईस की नई कार्यकारिणी का गठन पेटलावद में किया गया पेटलावद में इनर व्हील क्लब राईस का प्रारंभ 2 साल पूर्व हुआ था जो की विशेष रूप से महिलाओं के लिए क्लब बनाया जाता है सत्र 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया नई कार्यकारी में श्रीमती मनीषा संजय जैन को अध्यक्ष व प्रीति शैलेंद्र पटवा को सचिव नियुक्त किया गया नई कार्यकारिणी के गठन पर इनर व्हील क्लब के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम व डॉक्टरों का सम्मान किया गया खुशबू कटकानी, वर्षा मेहता, मोना मुरार, अल्का गांधी, रानू भंडारी, पूर्वा मंडलोई, स्वीटी भंडारी, दुर्गा चौहान, अनीता मोदी, नेहा लोढ़ा, संजना भंडारी, श्रुति सोलंकी आदि ने बधाई प्रेषित करते हुए नए सत्र के लिए सविनय शुभकामनाएं प्रेषित की


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.