ग्राम करडावद में स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रही बस बेकाबू होकर दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला।

 


पेटलावद बुधवार ग्राम करडावद में एक निजी स्कूल की बस बेकाबू होकर पानी पूरी की दुकान में जा घुसी। उक्त बस पेटलावद से स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रही थी। इस दौरान ग्राम करडावद में दुर्घटना का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस के चालक की अचानक तबियत बिगड़ी जिससे बस पर चालक का नियंत्रण नहीं रहा और बस बेकाबू होकर पानी पुरी की दुकान में जा घुसी। हालांकि गनीमत यह रही की बस में मौजूद बच्चे सुरक्षित है। वही बस चालक को स्वास्थ्य केंद्र अन्य वाहन की मदद से ले जाया गया है। वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.