हर घर तिरंगा अभियान" के तहत थांदला में तिरंगा वाहन रैली" निकली गई....



News@इमरान खान

 झाबुआ 13 अगस्त 2024। मध्यप्रदेश शासन भोपाल के आदेशानुसार एवं कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र सिंह चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला के मार्गदर्शन में "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत जिसमे तिरंगे की शान एक विशेष त्यौहार बन चुका है के तारतम्य में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान भावना को समर्पित समस्त जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार साथी, समस्त कार्यालय ,सम्माननीय समस्त समाज प्रमुखगण एवं विभिन्न संगठन इस तिरंगा  अभियान तिरंगे की शान  "तिरंगा वाहन रैली" मे 12 अगस्त 2024 सोमवार को समय साय: 4 बजे सम्मिलित हुए ।  

              उक्त तिरंगा वाहन रैली नई मंडी प्रांगण से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्ग से पुरानी कृषि मंडी प्रांगण पहुंची जहा से पुनः एकत्रिकरण उपरांत गाँधी चौक, पुराना पोस्ट ऑफिस, अस्पताल चौराहा होती हुई नई मंडी प्रांगण मे समाप्त हुई। जहां पर  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  द्वारा सभी उपस्थित लोगो को तिरंगा प्रतिज्ञा दिलवाई जाकर तिरंगे का सम्मान एवं राष्ट्र हित में कार्य किए जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। उक्त तिरंगा रेली में नगर के समस्त समाज जनों, पत्रकार बंधु, समस्त कार्यालय के कर्मचारीगण एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बढ चढ़कर हिस्सा लिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.