थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है जिसके तहत आज थाना थांदला पर पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल व अति.पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सभी बालक बालिकाओं को एसडीओपी रविन्द्रसिंह राठी एवं थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय के द्वारा बालक बालिकाओं को अपने राष्ट्र के प्रति देश सेवा से संबंधित बाते बताई गई उसके उपरांत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कस्बा थांदला की अणु पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, फ्लावर लेंण्ड स्कूल के कुल 100 बालक बालिकाओं ने भाग लिया उक्त चित्रकला प्रतियोगिता में फ्लावर लेंड स्कूल थांदला के बालक बालिकाओं ने चित्रकला में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया एसडीओपी रविन्द्रसिंह राठी एवं थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय के द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को शील्ड प्रदान कर पुरूस्कार वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम में खेल अधिकारी नितीन डामोर, शिक्षकगण स्मिता मुवेल, उदय गरवाल, सुर्भी शुक्ला, प्रगति चौहान, प्रथिक जोशी ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनानें में सहयोग किया गया

