News@ हरिश राठौड़
सिविल अस्पताल पेटलावद में माननीय कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला दीदी के अनुमोदन से पेटलावद में किडनी मरीजों के लिए डाइलेसिस यूनिट हेतु सर्वे मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश कटरा के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर इंदौर से डायलिसिस मशीन इंजीनियर अविनाश मुदगल, अस्पताल में पदस्थ सभी चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद थे।
डायलीसस यूनिट से विकासखंड के साथ साथ जिले के मरीजों को पेटलावद अस्पताल में ही मुफ्त सुविधा मिलेगी और उन्हें महंगे इलाज हेतु दाहोद या रतलाम नहीं जाना पड़ेगा।

