स्वामित्व का अधिकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन में आर्थिक संबल का साधन बनता जा रहा है.....





News@ इमरान खान 

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा केंद्र स्तरीय कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ई-वितरण कार्यक्रम में सम्पत्ति कार्ड वितरण किया गया

1. स्वामित्व अधिकार से मिले पट्टे का उपयोग कर लच्छु पिता नाजू सिंगाड़ बैंक से लोन लेकर किराना की दुकान विस्तार करेंगे

झाबुआ जिले के तहसील थांदला जनपद के ग्राम पंचायत चेनपुरी निवासी लच्छु पिता नाजू सिंगाड़ ने बताया कि हमारा परिवार कृषि करके जीवनयापन करता है, परिवार में माता पिता, पत्नी तथा दो बच्चे हैं, पिताजी के द्वारा कृषि कार्य किया जाता है। वे स्वयं गांव में ही किराना की दुकान संचालित कर रहे हैं । स्वामित्व के अधिकार के तहत पट्टा मिल गया है। बैंक से लोन लेकर किराना की दुकान संचालन अच्छे कर सकेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह अवसर उपलब्ध कराया, इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।


2. स्वामित्व का अधिकार मिलने से लोन लेकर परिवार के व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती है


स्वामित्व का अधिकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन में आर्थिक संबल का साधन बनता जा रहा है। झाबुआ जिले के पंचायत करड़ावद बड़ी निवासी सपना गुर्जर ने बताया कि मेरी चाय की गुमटी है एवं सिलाई का कार्य करके जीवनयापन करता है, पट्टा मिलने से लोन लेकर परिवार के व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहती है


3. स्वामित्व योजना के तहत वर्षों पुराना भू अधिकार प्राप्त हुआ



झाबुआ जिले के पंचायत महुड़ीपाड़ा निवासी अनसिंह पिता डुंगर सिंह चौहान ने पट्टा मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि पट्टे के माध्यम से लोन लेकर कुआं और सिंचाई के लिए पाइप खरीदकर मुनाफा कमाएंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.