अब पत्थर बाजी करने वालों पर तीसरी आंख रखेगी नजर...



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

झाबुआ जिले से गुजरने वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की सुरक्षा में ड्रोन तैनात रहेगा

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर आए दिन घटनाएं दुर्घटनाएं सामने आ रही थी, इसी को मद्देनजर रखते हुए एक्सप्रेस वे पर ड्रोन से निगरानी रखी जायेगी जिससे निश्चित ही घटनाओं में कमी आयेगी जो कि जिले के लिए एक अच्छी बात है पिछले कुछ समय से जिले से गुजरने वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ रही थी, इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल की पहल पर झाबुआ पुलिस द्वारा एक्सप्रेस वे पर अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की  निगरानी हेतु ड्रोन तैनात किया गया है आधुनिक तकनीक से लैस यह ड्रोन एक बार चार्ज होने पर 45 मिनट हवा में रहकर 40 km तक की रेंज में काम कर सकता है। साथ ही हाई क्वालिटी कैमरा, रिटर्न टू होम, आम्निडिरेक्शनल ऑब्सटैकल सेंसिंग, जीपीएस, ऑटो ट्रेकिंग जैसी तकनीकों से भी सुसज्जित है।

शुभारंभ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया अज जा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया प्रदेश मंत्री भाजपा श्रीमती संगीता सोनी पुलिस टिमरवानी सरपंच पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे,एसडीएम तरुण जैन,एसडीओपी थांदला रविन्द्र राठी, उप पुलिस अधीक्षक  कमलेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार जेजुरकर,जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.