मकान बनने के बाद भी तीसरी किस्त के लिए भटक रहे हितग्राही जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान...

 




थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला - प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को अपने हक की किस्तों के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है किस्त समय पर नहीं मिलने से हितग्राही मकान का सपना भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं कर्ज लेकर आवास निर्माण कराने के बाद उसमें रह रहे हितग्राहियों पर कर्ज वापसी के लिए लेनदारों का दबाव निरंतर बढ़ रहा है ऐसे परेशान हो चुके हितग्राहियों की आंखें छलक आती हैं थांदला नगर में प्रधानमंत्री आवास के तहत 2022 में करीब 552 आवासों बनने पर सहमित बनीं थी जिसमें अधिकांश लोगों को पहली एवं दूसरी किस्त मिल गई है, अब तीसरी किस्त के लिए नगर परिषद के चक्कर लगा रहे हैं हितग्राहियों को उम्मीद थी किस्त समय पर मिलती जाएगी तो देनदारियां चुका देंगे हितग्राहियों ने सिर पर अपनी छत के सपने को साकार करने के लिए कर्ज ले लिया और निर्धारित समय में ही आवास निर्माण करवा दिया, लेकिन अब उनकी परेशानियां बढ़ रही हैं। कर्ज देने वालों ने वापसी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है नपा के काट रहे चक्कर नगर पालिका में बार-बार चक्कर काटने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है हांलाकि कुछ लोगों को किस्त प्रदान कर दी गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.