विभिन्न मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण हेतु अधिकारी कर्मचारी सयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम को सौंपा ज्ञापन...

 


News@ मनीष अरोडा 

 अलीराजपुर अधिकारी कर्मचारी सयुक्त मोर्चा  के प्रदेश स्तरीय आव्हान  पर प्रदेश के जिलों में ज्ञापन सौंपकर विभिन्न विभागों की न्यायोचित मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम ध्यानाकर्षण हेतु ज्ञापन सौपे गए अलीराजपुर मे भी गुरुवार देर शाम एस डी एम तपीश पांडे को  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया  संघ के जिलाअध्यक्ष राजेश आर वाघेला  ने कहा कर्मचारी ज्ञापन, धरना, रेली के माध्यम से अपनी न्यायोचित मांगों को सरकार के समक्ष रख रहे हैं सरकार को चाहिए सकारात्मक रूप से विचार करते हुए कर्मचारियों के हितों की रक्षा हेतु उचित मांगों को माने जिला संयोजक दिलीप पंवार ने समस्त कर्मचारियों से एकता बनाए रखने का आव्हान किया  स्वास्थ विभाग के डॉक्टर सचिन पाटीदार ने ओपीएस का समर्थन किया सभा को लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रकाश गुजराती, ओपीएस के सुरेंद्रसिह चौहान, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के विवेक सिसोदिया, सचिव संघ के नानसिंह चौहान ,न्याय विभाग के उमेश वर्मा ,स्वास्थ विभाग रमेश भयडिया ने भी संबोधित करते हुए मागों का समर्थन किया ज्ञापन की प्रमुख मांगेमध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना पुन: लागू किया जावे प्रदेश के अधिकारियोकर्मचारियों की पदोन्नतियां  अति शीघ्र प्रारंभ की जावे प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को  केंद्र के समान महंगाई भत्ता देते हुए एरियर्स की राशि का तत्काल भुगतान किया जाए लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दिया जावे सभी विभागों  के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ पदोन्नत वेतनमान के अनुसार दिया जावे नए शिक्षा संवर्ग (राज्य शिक्षा सेवा) में नियुक्त अध्यापक संवर्ग को नियुक्ति के स्थान पर संविलियन के आदेश  जारी  कर सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक(शिक्षा कर्मी, संविदा शिक्षक , गुरुजीओ) के पद पर नियुक्ति के  दिनांक से करते हुए वरिष्ठता के आदेश जारी करते हुए क्रमोन्नति का लाभ दिया जावे प्रदेश में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाई कर्मी कर्मचारियों को विभाग में रिक्त  विभिन्न पदों के विरुद्ध नियमितीकरण करने के उपरांत शेष पदों पर सीधी भर्ती किया जावे   एवं विभागाध्यक्ष को  अपने विभाग में  उपरोक्त कर्मिओ को नियमितीकरण के अधिकार दिए जावे एवं तृतीय श्रेणी /चतुर्थ श्रेणी के पदों पर आउसोर्स से भर्ती पर रोक लगायी जाय , कार्यभारित कर्मचारियों को  अवकाश नकदीकरण का लाभ दिया जावे सहायक शिक्षक/ शिक्षक एवं हेड मास्टर को समय मान वेतनमान के आदेश के उपरांत वरिष्ठता  और योग्यता के आधार पर पदोन्नति/ पदनाम दिया जावे एवं ग्रेड पे में सुधार किया जाए एवं 300 अर्जित अवकाश दिवस का नकदीकरण के आदेश किया जाय  पंचायत सचिव एवं स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जावे प्रदेश के  वन विभाग के कर्मचारियों को बिना जांच के अपराध प्रकरण में कोई भी गिरफ्तारी नहीं किया जावे स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों की लंबित मांगो का शीघ्र निराकरण किया जावे वाहन चालकों की नियमित भर्ती की जावे एवं पद नाम परिवर्तित कर टैक्सी प्रथा पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाए अन्य  विभागों की भांति तृतीय समयमान वेतनमान का लाभ दिया जावे भृत्य का पदनाम परिवर्तित किया जाकर कार्यालय सहायक किया जावे आयुष विभाग के कर्मचारियों  की नैतिक मांगो का निराकरण शीघ्र किया जावे आँगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को मान. उच्चतम न्यायालय के निर्णय अनुसार नियमित  वेतनमान ,  Gratuty  and pensionary benefit का लाभ दिया  जाए -प्रदेश के सभी विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए एवं नियमो काअतिथि शिक्षक एवं अतिथि विद्वानों को नियमित किया जावे एवं आउट सोर्से कर्मचारियों को भी  नियमित किया जावे इस अवसर पर बडी संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.