जनकल्‍याण अभियान के अंतर्गत 35 हजार से अधिक आवेदन किए जा चुके है निराकृत - कलेक्टर डॉ बेडेकर...

 



 Newd@,मनीष अरोडा 


अलीराजपुर  कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक  मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान जिलें में संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के माध्यम से गरीब ,युवा, अन्‍नदाता एवं नारी सशक्तिकरण के पर जोर दिया जा रहा है । इस अभियान के माध्यम से 34 हितग्राही मूलक 11 लक्ष्य आधारित एवं 63 अन्‍य चिन्हित सेवाओं को आम नागरिकों तक सामूहिक रूप से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत जिले में शिविरों के माध्‍यम से 40 हजार 3 सौ 86 आवेदन प्राप्‍त हुए है । जिसमें से 35 हजार 7 सौ 3 आवेदन निराकृत किए जा चुके है । इस अभियान के दौरान राजस्व विभाग , लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा शिक्षा विभाग , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ,श्रम विभाग , सामाजिक न्‍याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग समेत विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्‍त कर निराकरण किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज नगर पालिका अलीराजपुर के वार्ड नं 14 नीम चौक में जन कल्‍याण शिविर का आयोजन किया गया । डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्रभारी डूडा अधिकारी श्री जीपी अग्रवाल ने शिविर का निरीक्षण कर प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण की स्थिति देखी  एवं कलेक्‍टर डॉ बेडेकर के निर्देशानुसार निराकरण के संबंध में जानकारी जिला मुख्यालय को प्रेषित की ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.