बाबा महाकालेश्वर की शौभायात्रा बड़े ही धूम-धाम के साथ नगर में निकली।... पिछले तीन दिनों से बाबा महाकाल की विवाह की रस्में महिला मंडल ने मानाई।...

 



News@सुरेश परिहार 

सारंगी।पिछले तीन दिनों से ओंकारेश्वर मंदिर पर बाबा महाकाल के विवाह को लेकर आयोजन महिला मंडल ने शुरू किया हुआ है जिसमें बाबा की हल्दी, मेंहदी कार्यक्रम भी किये गये।

 और आज महाशिवरात्रि पर्व के चलते सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ बाबा महाकाल की पुजा, अर्चना ओर महाकाल के जलाभिषेक के लिए उमड़ती रहीं ओर दोपहर दों बजे सारंगी के महाराजा बाबा महाकाल दुल्हा बन कर शौभायात्रा पर निकलें जिसमें बाबा को बाजे गाजे-बाजे के साथ नगर के धर्म प्रेमी माता, बहने ओर युवाओं बारात में झुमते गाते पुरे नगर में निकलें पुरे नगर में बाबा का पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया और शाम आठ बजे महाआरती का आयोजन भी किया गया महा आरती के पश्चात बाबा की महा प्रसादी ठंडे दुध का वितरण किया गया सभी भक्तों ने बाबा की पुजन अर्चन का लाभ लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.