नगर पंचायत की अनूठी पहल...

         


 News@हरिश राठौड़

पेटलावद आस्था के महाकुंभ में शामिल न होने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगर परिषद की अनूठी पहल रंग लाई,गंगा के जल को कुए में समाहित कर लोगो। ने किया स्नान,जिन लोगों ने किया स्नान उन्हें नप ने किया सम्मान।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़ द्वारा जो पवित्र पानी प्रयागराज से लेकर आए थे उसे नगर परिषद प्रांगण में स्थित कुए में पानी मिलाया गया ।

जो नागरिक कुंभ में स्नान नहीं कर सके उनके लिए नगर परिषद के द्वारा गंगा से जल लाकर विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात निकाय के प्रांगण में स्थित कुए के जल में मिलाया गया । नगर परिषद के इस आयोजन में नगर के कई लोगो ने पहुँच कर पुण्य लाभ प्राप्त किया ।जिन लोगों ने स्नान किया उनका नगर परिषद के द्वारा सम्मान किया गया ।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष किरण संजय कहार, पार्षद मुकेश परमार,चांदनी दीपक निमजा, संजय चनोदि या ,अनुपम सुरेंद्र जी भंडारी, इंद्रा मुकेश पडियार, व योगेश गामड़,दीपक कालू निमजा, मुकेश पडियार,राजेश बैरागी,निकाय के कर्मचारी भूरा मेडा, चंदन सतोगिया,कैलाश बरेला,सोनू वास्कले,विनय भाबर,अनिल मोरवाल,विनोद परमार,सुनीता राठौर तथा जलप्रदाय शाखा के कर्मचारी उपस्थिति थे ।आभार नगर परिषद की सी एम ओ आशा जितेंद्र भंडारी ने माना ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.