शिव भक्ति में रमे भक्त,सुबह से देर रात तक चला पूजा अर्चन का क्रम। .... शिवालयों में भक्तों की भीड,आयोजकों ने विशेष महाप्रसादी का आयोजन रखा ... महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोउल्लास के साथ श्रद्वा व भक्ति से मनाया।....



News@ हरिश राठौड़

 पेटलावद। ‘‘ॐ नमः शिवाय- ॐ नमः शिवाय‘‘ की धुन से नगर सहित पूरा अंचल शिवमय हुआ, साथ ही नगर सहित क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोउल्लास और श्रद्वा के साथ मनाया गया। नगर के शिवालयों में सुबह 4 बजे से भक्तों का दर्शन,अभिषेक व पूजन के लिए तांता लगने लगा। नगर के शिव मंदिरों को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग रोगन के साथ आकर्षक रूप से साज सज्जा की गई। जिसे देख कर भक्तगण भी भाव विभोर हुए।


 निलकंठेश्वर पर विशेष आकर्षण। 


नगर के निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगने लगा।जहां पर भक्तों ने भगवान के दर्शन पूजन और अभिषेक का लाभ लिया।जहां पर भक्तों के लिए विशेष प्रसादी की व्यवस्था की गई। यहां पर शिव मित्र मंडल के द्वारा व्यवस्थाओं को संभाला गया। भगवान के पूजा अर्चना और अभिषेक में पंडितों की टीम सुबह से ही मंदिर प्रांगण में ही उपस्थित रही। दिन भर भगवान के अभिषेक का क्रम चलता रहा। जहां पर भीड को नियंत्रीत करने के लिए पुलिस के द्वारा भी व्यवस्था संभाली गई।


 महिलाओं की लम्बी लाइन लगी। 


वहीं नगर के पंपावती नदी के तट पर स्थित भुतेश्वर महादेव मंदिर फूटा मंदिर पर भी भक्तों का तांता लगा। जहां पर भगवान भुतेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के लिए महिलाओं की लम्बी लाइन लगी रही। इसके साथ ही यहां पर भक्तों को प्रसादी के रूप में फलियारी खिचडी का वितरण किया गया। इसके साथ ही विशेष पूजा अर्चना का दौर चला। इसके साथ ही नगर के शनि मंदिर स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, माधव कालोनी स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर, कुंदकेश्वर महादेव मंदिर, तेजाजी मंदिर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर भी भगवान शिव पार्वती का विवाह उत्सव मनाया गया। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के द्वारा विभिन्न पूजा विधियों को अपनाया गया।


 पूरा अंचल हुआ शिवमय। 


नगर ही नहीं वरन आसपास के शिवालयों में भी भक्तों की भीड उमडी।जिससे पूरा अंचल शिवमय हो गया। क्षेत्र के माही नदी के तट पर स्थित श्रृगेश्वर महादेव मंदिर पर भी विशेष आयोजन हुए और वहां भी भक्तों ने विशेष श्रद्वा के साथ भगवान की पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही बेकल्दा के समीप शिव कुंड पर भी भक्तों की भीड विशेष दर्शन के लिए लगी। जहां पर प्राकृतिक मनोहारी दृश्यों का भक्तों ने आनंद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.