कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रृंगेश्वर महादेव का अभिषेक कर आरती में हुए सम्मिलित....

 


News@हरिश राठौड़

  पेटलावद बुधवार प्राचीन धाम  माही नदी एवं मधु कन्या नदी के संगम स्थल पर अवस्थित श्रृंगेश्वर महादेव धाम पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने श्रृंगेश्वर महादेव का अभिषेक कर महाआरती में सम्मिलित हुए। कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों की सुख शांति के लिए भगवान शिव से आराधना की।

                इसी के साथ माही नदी व मधुकन्या के समागम स्थल पर विराजमान प्राचीन शिवलिंग के भी कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल के साथ पेटलावद एसडीएम तनुश्री मीणा ने दर्शन कर माही नदी घाट का निरीक्षण किया।  

           इस दौरान पर तहसीलदार , नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.