महाशिवरात्रि के पूर्व वाहन साफा यात्रा निकाल कर निमंत्रण दिया।.... यात्रा में नारी शक्ति ने शस्त्र कला का प्रदर्शन किया।....




News@ हरिश राठौड़

रतलाम नगर में त्रिपुलिया गेट से एक वाहन साफा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं और पुरूष दोना शामिल हुए। यात्रा महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर निकाली गई। जिसमें पूरे नगर में श्रद्वा और भक्ति का संदेश देते हुए पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने की अपील की गई। साफा यात्रा में सभी ने भगवा कलर के साफें पहन रखे थे। इस यात्रा का आयोजन जगदीश पहलवान और दौलत पहलवान के द्वारा किया गया। यात्रा में सैकडों भक्तगण गाडीयों लेकर पहुंचे। यात्रा की शोभा भगवा ध्वज और एक जैसी वेष भूषा बढा रहे थे। इस मौके पर नारी शक्ति के द्वारा शस्त्र कला का प्रदर्शन किया जिसमें डिंपल राठौड और उनकी टीम ने तलवार बाजी का करतब दिखाते हुए सभी का मन मोह लिया। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं ,संगठनों और समाजों के द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा के आयोजकों ने बताया कि हमारे द्वारा महाशिवरात्रि के पूर्व यात्रा निकाली जाती है और सभी को महाशिवरात्रि के दिन मंदिर पर पधारने का निमंत्रण दिया जाता है। अगर कैलाश पर जगदीश पहलवान दौलत पहलवान द्वारा डिंपल राठौर का तलवार भेंट कर सम्मान किया गया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.