रियल हीरो से बड़ा कोई नहीं नशे के खिलाफ थांदला टीआई की एक्टिंग, बनी समाज के लिए आईना.... थाना प्रभारी अशोक कनेश ने खुद निभाई नशेड़ी की भूमिका, युवाओं को दिया सीधा संदेश...




थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला जहां बॉलीवुड पर्दे पर नशे को ग्लैमर दिखाकर युवाओं को भटकाता है, वहीं थांदला पुलिस उसी एक्टिंग को समाज जागरूकता का हथियार बना रही है नशा मुक्ति अभियान के तहत थांदला थाना प्रभारी श्री अशोक कनेश ने जो किया वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था लेकिन यहां स्क्रिप्टेड डायलॉग नहीं, जिंदगी का सच था थाना प्रभारी अशोक कनेश ने खुद एक नशे के आदी व्यक्ति की भूमिका निभाई सड़क पर, चौराहे पर, आम लोगों के बीच जाकर दिखाया कि एक हंसता-खेलता परिवार कैसे धीरे-धीरे बिखर जाता है। टीआई साहब ने अपने अभिनय से बताया कि नशा सिर्फ एक इंसान को खत्म नहीं करता, बल्कि पूरे घर की खुशियां, बच्चों का भविष्य और परिवार की शांति छीन लेता है संदेश साफ था शुरुआत में नशा मजाक लगता है, दोस्ती लगता है लेकिन अंत में यही नशा आपको बर्बादी की ओर ले जाता है - यही संदेश टीआई ने अपने प्रदर्शन से दिया।पुलिस की अनूठी पहल

थांदला पुलिस का ये प्रयास सिर्फ एक अभियान नहीं है। ये समाज को आईना दिखाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एक भावनात्मक पहल है लोगों ने टीआई के इस रूप को देखकर कहा - सर, आपकी एक्टिंग नहीं, ये हकीकत है जिसे हर घर को देखना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.