आर्याव्रत पत्रकार संघ ने चंद्रशेखर आजाद जी की जन्म जयंती मनाई प्रतिमा पर किया माल्यार्पण....







थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 120 वी जन्म जयंती के अवसर पर आर्याव्रत पत्रकार संघ द्वारा थांदला नगर में स्थित आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ शहीद आज़ाद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर शासकीय अस्पताल में पहुंचकर मरीजों में फल वितरित किए आर्याव्रत पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष इमरान खान ने कहा,चंद्रशेखर आजाद जी ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए उनके साहस, त्याग और देशभक्ति के विचार आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। श्री राठौर ने कहा कि पत्रकारिता का धर्म भी सच के साथ खड़े रहना और समाज को जागरूक करना है आजाद जी से हमें यही सीख मिलती है थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश ने कहा आज के समय में जब देश द्रोही ताकतें सिर उठा रही हैं, तब आजाद जैसे क्रांतिकारियों के विचारों को घर-घर तक पहुंचाना जरूरी है उन्होंने कहा कि आर्याव्रत पत्रकार संघ हमेशा राष्ट्रहित और समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा

कार्यक्रम के अंत में सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी और देश सेवा का संकल्प लिया इस अवसर पर थाना प्रभारी अशोक कनेश बीएमओ कटारा नितीन डामोर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा दिलीप डामोर डॉ मनीष कुमार दुबे वरिष्ठ पत्रकार पवन नाहार निरंजन शर्मा  इमरान खान विवेक व्यास धीरज वाघेला राजेंद्र काऊ जैन उमेश पाटीदार कुलदीप वर्मा पिंकी पाठक एवं पत्रकार साथी मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.