पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद।प्रक्रति ने मनुष्य को कई नायाब तोहफो से नवाजा है, प्रकति समय समय पर ऐसी दुर्लभ प्राकृतिक तत्वों का सृजन करती है जिससे आमजन भी प्रकति की तारीफ मुक्त कंठ से करने को मजबूर हो जाता है।
खिला दुर्लभ ब्रह्मकमल....
सारंगी ग्राम में ब्रह्म कमल का पौधा खिला है, जो अत्यंत ही शुभ माना जाता है क्योंकि यह पौधा हर कही पर नही मिलता ओर नहीं फूल तक बढ़ोत्तरी हो पाती है। लेकिन यह पौधा महाकाल का प्रिय पुष्प है और इसमें 12 वर्षो में पुष्प खिलता है।
सारंगी की धरा पर पहली बार....
आज सारंगी की पावन धरा पर सुरेशचंद्र परिहार के घर यह दिव्य ब्रह्म कमल का पौधा था और इस पौधे को अभी मात्र 7 ,8 साल की उम्र ही हुई है। इसमे फुल खिल गया है ।
पहुँच रहे दर्शन को....
ओर सारंगी नगर के लिए गौरव की बात है कि सारंगी में ऐसा देव प्रिय ब्रह्म कमल पुष्प खिला है जो बहुत ही शुभ है और इसके दर्शन ही दुर्लभ है और सारंगी नगर के अहो भाग्य की ऐसे दिव्य, पुष्प के दर्शन सारंगी नगर में ही हो रहे हैं। इस पुष्प के दर्शनार्थ बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे है।
