आरएसएस (संघ) ने कुक्षी को जिला माना सरकार भी मोहर लगाए... कुक्षी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघ प्रमुख को लिखा पत्र....

  





संवाददाता यशवंत खराड़ी की रिपोर्ट


*कुक्षी।* मध्यप्रदेश के बड़े जिलों में शुमार जिले धार से पृथक कर जिले की बड़ी तहसील कुक्षी को जिला बनाने की मांग दिनोदिन बढ़ती जा रही है। लम्बे समय से चली आ रही है जनहितैषी मांग को पूरा करवाने के लिए "कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन' सक्रिय रूप से लगा हुआ है।

जिसे लेकर हस्ताक्षर अभियान व मांग पत्र प्रेषित किये गए थे। सभी दृष्टि से कुक्षी जिला बनाये जाने हेतु सक्षम भी है और क्रमबद्ध आंदोलन किया जा रहा है।

आंदोलन व "जनादेश सरकार" प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार ने अब आरएसएस प्रमुख सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत को भी कुक्षी जिला बनाओ मांग प्रस्ताव पत्र प्रेषित किया है।

जिला बनाने की मांग को लेकर दिनांक: 07 अक्टूम्बर 2021 गुरुवार (शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस) से 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस (112 दिवस) तक सोमेश्वर पाटीदार मौन उपवास भी कर रहे है।

पाटीदार ने कहा कि, आरएसएस ने भी अपनी गतिविधियों के संचालन हेतु कुक्षी को जिला माना है, अब म.प्र. की भाजपा सरकार भी इस पर मोहर लगाए। 

पत्र में उल्लेखित है कि, म.प्र. शासन ने हमारी मांग पर कार्यवाही करते हुए कुक्षी को जिला बनाने के सम्बंध में दिनांक: 03/01/2021 को राजस्व विभाग ने धार कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया। जिसकी प्रतिलिपि आंदोलन प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार को भी प्राप्त हुई थी। अवर सचिव सुमन रायकवार के पत्र क्रमांक-861/894/2019/सात-7 भोपाल दिनांक-28/12/2019 में उल्लेखित है कि, कुक्षी जिला बनाने विषयक प्रकरण के सम्बंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के पत्र क्रमांक-17572/सीएमएस/पीयूबी/2019, दिनांक-11/09/2019 संलग्न आदेशानुसार लेख है कि, कुक्षी को जिला बनाने के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट कर, प्रतिवेदन अभिमत सहित इस विभाग को भेजे। जिसके पश्चात दिनांक: 02/02/2020 को बिंदुवार मय नज़री नक्शे जानकारी हमारे द्वारा भी भेज दी गई थी।

हमारे द्वारा राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल व क्षेत्रीय सांसद व विधायकों, मुख्यमंत्री कार्यालय व राजस्व विभाग के अवर सचिव को "कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन" ने क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक व अन्य संगठनों के समर्थन पत्र एवं जिला बनाने की मांग प्रस्ताव बिंदुवार जानकारी मय नज़री नक्शे दिनांक: 03/01/2021 रविवार को पुनः प्रेषित किया गया था।

उपरोक्त मांग को लेकर प्रदेश सरकार व प्रशासन को लगातार ध्यानाकर्षित करवाया जा रहा है। 

संघ प्रमुख से अनुरोध किया है कि, कुक्षी जिला बनाने की कार्यवाही को गति देने हेतु उनके स्तर से भी राज्य सरकार में बैठे लोगों को मार्गदर्शन करते हुए कुक्षी को अतिशीघ्र जिला घोषित व स्थापित कर क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात दें।




Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

bottom ads