फ्री फायर गेम से बिगड़ा दिमागी संतुलन......सागर में नाबालिग पूरी रात खेलता था ऑनलाइन गेम, अब कर रहा पागलों जैसी हरकत......

 



समाचार 20 न्यूज


सागर जिले में ऑनलाइन फ्री फायर गेम ने एक किशोर का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। वह रात-रात भर जागकर गेम खेलता था। अब वह अजीब-ओ-गरीब हरकत करने लगा है। उसे हर चीज में गेम नजर आने लगा है। डॉक्टर के मुताबिक उसे दवाएं दी गई हैं, अगर वह ठीक नहीं हुआ तो आगे के इलाज के लिए रेफर किया जाएगा।


किशोर जिले के मालथौन क्षेत्र का रहने वाला है। परिवार वालों ने किशोर को शनिवार को मालथौन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। यहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। परिवार वालों ने डॉक्टर को बताया कि वह मोबाइल पर लंबे समय से फ्री फायर गेम खेल रहा था।


खाने-पीने का भी होश नहीं रहता...

वह बगैर सोए पूरी रात गेम खेलता था। एक महीने से वह ज्यादा ही गेम खेलने लगा था। कुछ दिन से पागलों जैसी हरकतें करने लगा है। गेम के पात्रों के नाम लेकर किसी भी सामान को बोलने लगता है। परिवार वालों को पहले तो लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन उसकी अजीब-ओ-गरीब हरकतें बढ़ती गईं। उसे हर चीज में गेम नजर आने लगा। खाने-पीने का होश ही नहीं रहता। बेटे की दिमागी हालत को देख परिवार वाले काफी परेशान हैं।


नींद पूरी नहीं होने की वजह से यह हाल....

अस्पताल के डॉक्टर विक्रांत गुप्ता ने बताया कि 17 साल के नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों ने बताया है कि वो लगातार मोबाइल में ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेल रहा था। जिस कारण उसकी दिमागी हालत पर असर पड़ा है। बगैर सोए भी गेम खेल रहा था। इस कारण उसकी नींद पूरी नहीं हो पाई है। किशोर को नींद पूरी करने और अन्य दवाइयां दी जा रही है। यदि ठीक नहीं हुआ तो उचित इलाज के लिए आगे रेफर किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

bottom ads