सारंगी से धर्मेंद्र प्रजापत की रिपोर्ट
जोबट विधानसभा में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत के ऐतिहासिक जीत पर सारंगी में सारंगी मंडल ने जीत का उत्सव मनाया पटाखे फोड़े और सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई और एक दूसरे को बधाई दी।
साथ ही अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष का भी किया स्वागत।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया के सारंगी आगमन पर सारंगी मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर अजमेर सिंह भूरिया का बड़े ही गर्मजोशी के साथ पुष्पमाला और भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह राठौर ,मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी, रायपुरिया मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष परमानंद पाटीदार , मंडल उपाध्यक्ष गोपाल सिंह बावड़ी , युवा मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र गहलोत बाबूलाल पाटीदार राकेश गामड़ दिनेश मुनिया और भाजपा के मंडल पदाधिकारी मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे